LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Saran Police Transfer News: एसएसपी विनीत कुमार ने 3 थानों में तैनात किए नए थाना प्रभारी

कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से SSP विनीत कुमार ने तरैया, अमनौर और अवतार नगर थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती कर दी है। सभी अधिकारियों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखें

Saran Police Transfer News
एसएसपी विनीत कुमार ने 3 थानों में तैनात किए नए थाना प्रभारी- फोटो : Reporter

सारण जिला बल में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था (Law & Order) को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत की गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के माध्यम से जिला पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व सक्रिय बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

SSP विनीत कुमार ने जारी किया आधिकारिक आदेश

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार द्वारा कार्यहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने जिले के तीन प्रमुख थानों में तत्काल प्रभाव से नए थानाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। एसएसपी कार्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जिलादेश जारी कर दिया गया है।

तीन प्रमुख थानों को मिले नए थाना प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार, तीन पुलिस अवर निरीक्षकों (SI) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत पुलिस अवर निरीक्षक सत्यम प्रताप को तरैया थाना, विमलेश कुमार को अमनौर थाना और जयंत कुमार सिंह को अवतार नगर थाना का नया थानाध्यक्ष (SHO) बनाया गया है।

NSIT
Nsmch

बिना विलंब के तत्काल योगदान देने का सख्त निर्देश

जिलादेश में सभी नव-पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी विनीत कुमार ने कहा है कि सभी अधिकारी बिना किसी देरी या विलंब के अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल (संबंधित थानों) पर पहुंचें और तुरंत अपना पदभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

सारण से धर्मेन्द्र रस्तोगी की रिपोर्ट