LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

सारण में शर्मनाक वाकया: स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी पर हंगामा, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ा

सारण जिले के मांझी स्थित महम्मदपुर पूरब पट्टी उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक मनोज कुमार पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा है। बीईओ की जांच में आरोप सत्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

saran manjhi school teacher detained for molesting female st
मांझी के महम्मदपुर में शिक्षक की घिनौनी करतूत,पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ा- फोटो : Reporter

सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत महम्मदपुर पूरब पट्टी स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय से एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को विद्यालय परिसर में आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रार्थना सत्र के दौरान ग्रामीणों का हंगामा

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मंगलवार सुबह प्रार्थना सत्र के दौरान परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक हरेराम उपाध्याय से मामले की शिकायत की। मामला गंभीर होते देख प्रधानाध्यापक ने तत्काल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) विभा रानी को इसकी सूचना दी।

बीईओ की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सत्य

सूचना मिलते ही बीईओ विभा रानी विद्यालय पहुंचीं और बंद कमरे में पीड़ित छात्राओं से पूछताछ कर मामले की जांच की। बीईओ ने बताया कि छात्राओं के बयान के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत हो रहा है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है और दोषी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आरोपी शिक्षक की पहचान गांव के ही निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को लिया हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

सारण से धर्मेन्द्र रस्तोगी की रिपोर्ट