LATEST NEWS

  • Baikunthdham Temple Patna
  • बिहार के प्रमुख मंदिरों में खुलेंगी पुलिस चौकियां, DGP विनय कुमार ने बैकुंठधाम मंदिर में पुलिस ओपी का

  • Ganga Gandak Fury  Sonpur Sabalpur Diara Submerged in Flood
  • Bihar Flood: बिहार में गंगा-गंडक का कहर, दियारा जलमग्न, हजारों लोग करने लगे ऊंचे ठिकानों की ओर पलायन

  • Muder in Adarsh ​​Laxmipur in Barhiya
  • लखीसराय में कई आपराधिक मामलों संलिप्त मंटू यादव की हत्या, बड़हिया के आदर्श लक्ष्मीपुर गाँव में मारी

  •  life imprisonment for murdering wife in Nawada
  • पत्नी की हत्या के जुर्म में पति को उम्रकैद, दहेज के लिए करता था मारपीट, दूसरी युवती से

  • Bihar Cyber Crime
  • पटना का वांछित साइबर अपराधी छोटू कुमार गिरफ्तार, कई साइबर अपराधों को दे चुका था अंजाम

Bihar Flood: बिहार में गंगा-गंडक का कहर, दियारा जलमग्न, हजारों लोग करने लगे ऊंचे ठिकानों की ओर पलायन

Bihar Flood: गंगा और गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने सोनपुर में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है।...

Ganga Gandak Fury  Sonpur Sabalpur Diara Submerged in Flood
गंगा-गंडक का कहर- फोटो : reporter

Bihar Flood: गंगा और गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने सारण जिले के सोनपुर में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। सोनपुर का सबलपुर दियारा पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब चुका है। चार पंचायतों समेत इलाके के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे हजारों की आबादी की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालात इतने संगीन हैं कि कई घरों में पानी दाखिल हो गया है और लोग अपनी जान-माल बचाने के लिए सामान समेटकर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

Diarch GO

सबलपुर दियारा के अलावा गंगाजल, नजरमिरा और शाहपुर दियारा पंचायत के कई गांवों में भी बाढ़ का पानी फैल चुका है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ पीड़ितों के सामने रहने, खाने और जरूरी सामान की हिफाजत का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल उन्हें बाढ़ की इसी त्रासदी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब तक कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं किया गया।

NSIT
Nsmch

ग्रामीण सरकार और प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव की गुहार लगा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि संकट बढ़ने के बावजूद अभी तक प्रशासनिक टीम पर्याप्त मदद लेकर मौके पर नहीं पहुंची है।बताया जाता है कि सबलपुर दियारा गंगा और गंडक नदी के किनारे बसा है।

 यहां करीब 22 गांव हर साल बाढ़ की जद में आते हैं। सोनपुर के भी कई पंचायतों में हजारों लोग प्रभावित होते हैं। स्थायी समाधान के अभाव में हर साल बाढ़ का कहर लोगों की जिंदगी को मुसीबत में डाल देता है। इस बार भी नदियों के उफान ने लोगों के सामने वही पुराना दर्द और नई आफत खड़ी कर दी है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार