छपरा में रफ्तार का कहर, दुकान जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

Bihar Road Accident: छपरा में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।...

Chapra Road Crash 30 Year Old Man Dies After Vehicle Hits Hi
रफ्तार का कहर- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:  छपरा में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी बाजितपुर इलाके में रविवार को सड़क पार कर रहे 30 वर्षीय युवक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नैनी बाजितपुर गांव निवासी रामनाथ राय के 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दीपक रविवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर घरेलू सामान खरीदने के लिए निकला था। इसी दौरान वह सड़क पार कर रहा था। तभी छपरा शहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Diarch GO

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके शरीर और सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और दुकानदार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी।

परिजन और स्थानीय लोग दीपक को लेकर तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज से उसकी जान बच जाएगी, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक थी।जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अचानक हुई इस मौत से गांव में भी मातम पसरा है।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारकर फरार वाहन की पहचान की जा सके।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ होगी। परिवार की मांग है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र