LATEST NEWS

  • CJP Leaders Detained Again as SIR Protest Row Intensifies
  • Jantar Mantar Protest:फिर हिरासत में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता, पुलिस ने सौरव दास- आशुतोष रांका को पकड़ा,

  • Earthquake
  • Earthquake: भूकंप का महातांडव! 6.1 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से भागे लोग

  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में चमड़े के कारोबार का होगा बड़ा धमाका, CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई उड़ान
  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में चमड़े के कारोबार का होगा बड़ा धमाका, CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क

  • Muzaffarpur CO Faces Probe
  • Bihar Crime News: अंचलाधिकारी की बढ़ेंगी मुश्किलें! इस मामले में रिमांड की तैयारी, जांच करेगी SIT

  • Saran Murder
  • Bihar Crime: सारण में 48 घंटे के भीतर दो शव मिलने से हड़कंप, युवती की पहचान अब भी

Bihar Flood: जिस राहत के लिए जुटे थे बाढ़ पीड़ित,वही बनी मौत की वजह,हेलिकॉप्टर से गिरा पैकेट बना काल, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Bihar Flood: सारण जिले में बाढ़ के बीच राहत और बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया।

Bihar Flood
बाढ़ में राहत बनी आफत- फोटो : reporter

Bihar Flood:  सारण जिले में बाढ़ के बीच राहत और बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। अमनौर प्रखंड के परशुरामपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए हेलिकॉप्टर से गिराई जा रही सूखी राहत सामग्री की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री लेने के लिए जुटे हुए थे। अचानक आसमान से गिरा राहत पैकेट एक बुजुर्ग के सिर पर जा गिरा और उनकी जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

मृतक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी स्वर्गीय बृज किशोर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि परशुरामपुर गांव बाढ़ की भीषण मार झेल रहा है। निचले इलाकों में पानी भर जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घर छोड़कर बांध पर शरण लेने को मजबूर हैं। ऐसे प्रभावित लोगों तक भोजन और जरूरी सामान पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर से सूखा राशन गिराया जा रहा था।

Diarch GO

इसी दौरान अनिल कुमार सिंह राहत सामग्री लेने के लिए आगे बढ़े। तभी ऊपर से गिराया जा रहा राहत सामग्री का एक पैकेट सीधे उनके सिर पर आ गिरा। पैकेट की चोट इतनी गंभीर थी कि वह वहीं जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहत पाने की उम्मीद में जुटे लोगों के सामने अचानक मौत का मंजर आने से वहां चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

हादसे ने बाढ़ राहत अभियान के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान लोगों की भीड़ को सुरक्षित दूरी पर रखने और सामग्री गिराने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने की व्यवस्था कितनी प्रभावी थी, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बाढ़ जैसी आपदा में पहले से ही जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के बीच इस तरह की घटना ने चिंता और बढ़ा दी है।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अनिल कुमार सिंह राहत सामग्री लेने के लिए जा रहे थे, तभी ऊपर से गिराया गया राहत पैकेट उनके सिर पर गिर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर अनुमंडल के भूमि उपसमाहर्ता आलोक राज भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। बाढ़ के कहर के बीच राहत अभियान में हुई इस मौत ने पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।