LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

High Voltage Drama: फिल्म शोले स्टाइल में बुला रहा था प्रेमिका को, मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, कर दिया बड़ा कांड

बिहार में हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने की घटनाएं बढ़ गई है। इसी क्रम में एक प्रेमी प्यार में असफल होने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया ।...

High Voltage Drama: फिल्म शोले स्टाइल में  बुला रहा था प्रेम
मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, कर दिया बड़ा कांड- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में  हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने की घटनाएं बढ़ गई है। इसी क्रम में एक प्रेमी प्यार में असफल होने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया । एक युवक ने प्रेम प्रसंग में असफल होने के बाद मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के खरसंद गांव की है, जहां मृतक की पहचान राजकिशोर पासवान के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है।समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 

सूत्रों के अनुसार, अमर का गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था। महिला का पति बाहर काम करता था, इसी दौरान अमर और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों वीडियो कॉल पर घंटों बातें करते थे। लेकिन जब अमर ने महिला से शादी के लिए दबाव बनाया, तो महिला ने साफ इनकार कर दिया।

Diarch GO

इसी इनकार से आहत अमर कुमार ने शनिवार को गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने का ऐलान कर दिया। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों की संख्या में लोग टावर के नीचे जुट गए और युवक को नीचे उतरने के लिए मनाने लगे। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों और पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन अमर किसी भी कीमत पर नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही वह महिला भी वहां पहुंच गई। महिला को देखकर अमर और ज्यादा भावुक हो गया। सभी के सामने उसने महिला से अंतिम बार बात की और अचानक मोबाइल टावर से छलांग लगा दी।

NSIT
Nsmch

भीड़ की आंखों के सामने हुई इस घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई। पुलिस तुरंत अमर को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

गांव के लोग बताते हैं कि अमर इस महिला के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ था। शादी से इंकार के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- संजीव कुमार तरुण