LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कार्यकर्ताओं को दिया भरोसा, कहा विधानसभा चुनाव में दवाब बनाने भर सीटें आई तो.....

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : समस्तीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा की अभी हमारे 4 विधायक हैं. इसलिए कोई नहीं सुनता. विधानसभा में दवाब बनाने भर भी सीटें आई तो.......

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझ
दिखा देंगे मांझी, अगर.....- फोटो : SOCIAL MEDIA

SAMASTIPUR : जिले के मोरवा विधानसभा के जोड़पुरा पंचायत स्थित मालपुर खेल मैदान में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)  का कार्यकर्ता सम्मेलन सह समाजसेवी बीके सिंह का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदुस्तानी आवाम मौचर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई या सत्ता को प्रभावित करने की स्थिति में पहुंची, तो सभी के लिए समान और सम्मानित शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि आज को शिक्षा व्यवस्था में भारी असमानता है। अमीर तबका अपने बच्चों को लाखों रुपये खर्च कर निजी स्कूलों में पढ़ा रहा है, जबकि गरीय तबके के बच्चे सरकारी स्कूलों तक सीमित हैं। मांझी ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की प्राथमिकता है कि हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर मिले। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रीत्व काल की चर्चा करते हुए कहा कि जब वे 9 महीनों तक मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने विधानसभा और लोकसभा के माध्यम से समाज के हर वर्ग की आवाज को आगे बढ़ाया। सरकारी कार्यप्रणाली को लेकर उन्होंने कहा कि आज भी कई विभागों में अंग्रेजों के समय जैसी कार्यशैली कायम है। इससे किसी एक काम को पूरा करने में कई महीने लग जाते हैं। उनहोंने कहा कि यदि उनकी पार्टी को विधानसभा में पर्याप्त संख्या मल मिला, तो वोकेशनल एजुकेशन के क्षेत्र में भी आरक्षण लागू किया जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि फिलहाल उनकी पार्टी के केवल चार विधायक हैं. जिससे कभी-कभी ही उनको चातों को महत्व दिया जाता है, लेकिन यदि जनता का व्यापक समर्थन मिला तो ये व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक डॉ. अनिल कुमार सिंह, राजेश रंजन, प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, इंजी नंदलाल मांझी, केदार र चौधरी, हसन इकबाल, संजय शुक्ला, राजेश कुमार, जगन्नाथ ठाकुर, मनोज २ सदा, आकाश कुमार, अर्जुन सदा, धर्मेंद्र ३ ठाकुर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।