LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Politics : जातीय जनगणना के फैसले पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम ने दी राय, कहा संसार में बस दो ही जाति, एक अमीर और दुसरे गरीबों की....

Bihar Politics : जातीय जनगणना के फैसले पर केंद्रीय मंत्री जी

SAMASTIPUR : जिले के मोरवा विधानसभा क्षेत्र के मालपुर मैदान में आयोजित हम सेक्युलर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन सह समाजसेवी बीके सिंह के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके सिंह ने की। संचालन हम के जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीग लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मंत्री संतोष सुमन मौजूद रहे। वहीँ इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी ने कहा की संसार में दो ही जात है एक अमीरों की और एक गरीबों की। आज भी 70 प्रतिशत लोग गरीब हैं।

कहा की हम अंग्रेजों द्वारा बनाई गई कार्य पद्धति पर चल रहे हैं। इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य में डबल इंजन की एनडीए सरकार चल रही है। बिहार में सभी जगह 22 घंटा बिजली मिल रही है। ये नीतीश कुमार की देन है। सड़कों की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। पांच घंटे में पटना से राज्य के किसी कोने में जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। डबल इंजन की एनडीए सरकार हर तरह से राज्य और देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन इसलिए किया था कि जब हम 9 महीना मुख्यमंत्री काल में रहें। उस समय बहुत से जनोपयोगी कार्य किया था, उसमें बहुत कार्य हो चुका है, और बहुत कार्य बाकी है। उसको हम कैसे कर सकेंगे, इसके लिए पार्टी का निर्माण किया है। जो बातें 79 साल में नहीं कर पाएँ, उन बातों को कैसे आगे करेंगे। उस बारे में हमलोग सोचते हैं। सोच नई है, पुराने लीक पर चलकर के हमलोग विकास नहीं कर सकते हैं।