LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Vaibhav suryavanshi exam: अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब देंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, जानें किस स्कूल में पड़ा है सेंटर?

Vaibhav suryavanshi exam: अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। जानें परीक्षा केंद्र, स्कूल और उनकी तैयारी से जुड़ी पूरी जानकारी।

Vaibhav suryavanshi exam
वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा- फोटो : social media

Vaibhav suryavanshi exam: अंडर-19 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं। क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचाने के बाद अब उनकी नजर 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर है। वैभव का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है और 17 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में वह शामिल होंगे।

विश्व कप जीतने के बाद वैभव अपने पैतृक घर लौटे। वे समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड स्थित मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं। स्कूल प्रशासन ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उनका परीक्षा केंद्र समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में बनाया गया है।

Diarch GO

क्रिकेट और पढ़ाई के बीच संतुलन

वैभव का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है। विदेशी दौरे, टूर्नामेंट और अभ्यास के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना आसान नहीं था। हालांकि, परिवार और शिक्षकों का कहना है कि वैभव ने खेल और पढ़ाई के बीच अच्छा संतुलन बनाया है।परिवार इस विषय पर ज्यादा बयान नहीं दे रहा है, लेकिन स्कूल की ओर से तैयारी पूरी होने की बात कही गई है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि उनका शेड्यूल इतना व्यस्त है कि वह हर परीक्षा में शामिल हो पाएंगे या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

परीक्षा केंद्र पर नहीं मिलेगी खास सुविधा

परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल नीलकिशोर सिन्हा ने कहा कि उनके स्कूल के लिए यह गर्व की बात है कि वैभव यहां परीक्षा देंगे। उन्होंने साफ किया कि क्रिकेट स्टार होने के बावजूद वैभव को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। वे अन्य छात्रों की तरह ही परीक्षा देंगे।केंद्र पर करीब 900 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन के पास होगी।

NSIT
Nsmch

वर्ल्ड कप में किया था कमाल

हाल ही में वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 80 गेंदों में 175 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींचा है।

उम्मीदें और विश्वास

समस्तीपुर के लोग और क्रिकेट प्रेमी मानते हैं कि वैभव पढ़ाई में भी अच्छा करेंगे। उनके शिक्षकों का कहना है कि वह मेहनती छात्र हैं और परीक्षा की तैयारी ठीक से की है।अब सभी को उनके परीक्षा देने और अच्छे परिणाम का इंतजार है। खेल के साथ पढ़ाई में भी सफलता पाकर वैभव एक नई मिसाल पेश कर सकते हैं।