LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Nigrani Arrested SI : निगरानी की टीम ने घुसखोर महिला दारोगा और ड्राईवर को किया गिरफ्तार, पीड़ित से 20 हज़ार रूपये मांगी थी रिश्वत

Nigrani Arrested SI : निगरानी की टीम ने घुसखोर महिला दारोगा

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ महिला थाना के थानाध्यक्ष को टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि राजीव रंजन सिंह जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना के रहने वाले हैं। 

उन्हें महिला थाना में नोटिस देकर  बुलाया गया था। जहाँ परिवादी से थानाध्यक्ष की ओर से 20 हज़ार रूपये रिश्वत की मांग की गयी थी। इसके बाद इसकी शिकायत परिवादी द्वारा निगरानी विभाग में किया गया। मामले की जांच निगरानी विभाग की ओर से की गयी। जिसमें आरोप को सत्य पाया गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और थाने के ड्राईवर गुड्डू कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।  

Diarch GO

गिरफ्तारी के बाद ड्राइवर गुड्डू ने बताया की उसे जबरदस्ती घूस की राशि दी गई है। मैंने घूस नहीं मांगा था। मैडम ने रुपए मांगे थे। मुझे फंसाया जा रहा है। वहीँ पीड़ित राजीव रंजन ने कहा है कि मेरे ही गांव की पूजा कुमारी नाम की महिला को परेशान किया जा रहा था। इसको लेकर उन्होंने मुफस्सिल थाने में शिकायत की थी। हालाँकि थानाध्यक्ष केस दर्ज नहीं करना चाहती थी। वह मामले को सेटल करने के 40 हज़ार रूपये मांग रही थी। लेकिन 20 हज़ार पर बात बन गयी। 

बात दें की महिला दारोगा पुतुल कुमारी 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर है। वो मोतिहारी की रहने वाली है। पहली पोस्टिंग समस्तीपुर में हुई थी। विभिन्न थानों में रहने के बाद डेढ़ साल पहले महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव को देखते हुए उसका ट्रांसफर मधुबनी जिला में कर दिया गया था और वो वहां जॉइन करने वाली थी। इससे पहले गिरफ्तार हो गई।

NSIT
Nsmch

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट