LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Namo Bharat Express Train: बिहार में नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, शीशे में आई दरार, मची अफरा-तफरी

Namo Bharat Express Train: बिहार में नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। इस घटना में शीशे में दरार आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Stones pelted on Namo Bharat Express
Stones pelted on Namo Bharat Express- फोटो : social media

Namo Bharat Express Train: बिहार में अब नमो भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। इस घटना मे ट्रेन के शीशे में दरार आ गई। वहीं इस घटना को लेकर आरपीएफ ने मामला दर्ज किया है। घटना समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट स्टेशन का है। जहां रविवार रात नमो भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 94804) पर पथराव की घटना सामने आई है। पटना-जयनगर रूट पर चल रही इस हाई-टेक ट्रेन के कोच पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंके गए, जिससे दो स्थानों पर शीशे में दरार आ गई।

नमो भारत ट्रेन पर पथराव

वहीं हायाघाट स्टेशन मास्टर विश्वनाथ भारती की शिकायत पर आरपीएफ समस्तीपुर में मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया ने बताया कि घटना उस समय की है जब ट्रेन हायाघाट स्टेशन पर खड़ी थी। चूंकि ट्रेन का हायाघाट स्टेशन पर ठहराव नहीं है और इसके सभी दरवाजे ऑटोमेटिक हैं, इसलिए दरवाजा न खुलने से नाराज किसी यात्री ने पथराव कर दिया।

आरपीएफ ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार और श्याम सुंदर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची है। वहीं शीशे में दरार आई है। इस मामले में फिलहाल कार्रवाई जारी है। वहीं इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।