LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

खाकी पर दाग: दारोगा की बर्बरता, मजदूर को पीटा, दांत तोड़ा और तीसरी मंजिल से फेंका

विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आये एक सब इंस्पेक्टर पर आरोप लगा है कि उसने एक युवक से बर्बरता की. उसे मारा पीटा फिर हॉस्टल की तीसरी मंजिल से फेंक दिया.कथित तौर घटना के दौरान वर्दीवाला नशे में था

खाकी पर दाग: दारोगा की बर्बरता, मजदूर को पीटा, दांत तोड़ा और

N4N डेस्क:  पुलिस, जो जनता की सुरक्षा के लिए होती है, जब वही भक्षक बन जाए तो क्या होगा? बिहार के समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सब-इंस्पेक्टर पर मानवता को शर्मसार करने का आरोप लगा है।

दलसिंहसराय में, विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए बिहार पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने मनीष कुमार (27) नामक एक मजदूर को बेरहमी से पीटा। बताया जाता है कि नशे की हालत में SI की चौक पर मनीष से कहासुनी हो गई। इसके बाद, SI उसे जबरन घसीटकर पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के हॉस्टल में ले गया।

Diarch GO

आरोप है कि हॉस्टल के कमरे में SI ने लाठी और पिस्टल के बट से मनीष को पीटा। बर्बरता की हद तो तब पार हो गई जब पिस्टल से वार कर उसका दांत तोड़ दिया गया, और फिर उसे छात्रावास की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

इस नृशंस घटना से इलाके में भारी तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में जमकर बवाल काटा, तोड़फोड़ की और आरोपी SI की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। क्या सीसीटीवी फुटेज इस पूरे घटनाक्रम का सच सामने ला पाएगी? डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch