LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

समस्तीपुर में दुकान बंद करते समय दुकानदार की गोली मारकर हत्या, लोगों ने किया रोड जाम

Samastipur News: बिहार के समस्तीपर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र की है. मृतक युवक की पहचान पिरोना वार्ड संख्या 3 निवासी सुरेंद्र कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

समस्तीपुर में दुकान बंद करते समय दुकानदार की गोली मारकर हत्य
समस्तीपुर में दुकान बंद करते समय दुकानदार की गोली मारकर हत्या, लोगों ने किया रोड जाम- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के समस्तीपुर में बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार (24 सितंबर, 2025) की रात हसनपुर थाना क्षेत्र के सीही गांव में हुई. गुरुवार की सुबह इस वारदात से गुस्साए लोगों ने पुकार चौक पर सड़क जाम कर दिया. वे हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिसके कारण हसनपुर-बिथान मुख्य पथ पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है.

कैसे हुई घटना?

मृतक की पहचान पिरोना वार्ड संख्या 3 के निवासी सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है. बुधवार रात सुरेंद्र अपनी जनरल स्टोर और ऑनलाइन सेंटर को बंद कर रहे थे. जैसे ही वह शटर गिरा रहे थे, कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उन पर अचानक हमला कर दिया. अपराधियों ने सुरेंद्र की पीठ और गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर बदमाश तुरंत फरार हो गए.

लोगों का आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. हालांकि, गुरुवार की दोपहर तक भी गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को सुरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया. वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे.

फिलहाल, इस हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

NSIT
Nsmch