LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Darbhnaga Love Affair: 'शादी कर ली है, मेरी तलाश न करें वरना मैं...', जानें कैसे PG छात्रा मोनिका वीडियो में सामने आकर कबूली अपने लापता होने की सच्चाई, पता चलते ही पुलिस के भी उड़ गए होश

Darbhnaga Love Affair: समस्तीपुर की PG छात्रा मोनिका की रहस्यमयी गुमशुदगी और फिर खुद के शादी की पुष्टि ने पूरे बिहार को हिला दिया। पढ़िए पूरी कहानी, पुलिस जांच और मीडिया की भूमिका।

Darbhnaga Love Affair
बिहार के लव स्टोरी में बड़ा झोल!- फोटो : social media

Darbhnaga Love Affair: दरभंगा के प्रतिष्ठित CM कॉलेज की PG द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा मोनिका 27 जून 2025 को अचानक लापता हो गई। आख़िरी बार वह कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में प्रवेश करते हुए दिखाई दी, लेकिन उसके बाहर निकलने का कोई वीडियो नहीं मिला। इससे पूरे मामले में साज़िश की आशंका गहराने लगी।

परिजन गहरे सदमे में थे। उन्होंने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और बेटी की तलाश के लिए गुहार लगाई। लेकिन जब कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला, तब मीडिया ने इस मामले को उठाया और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए पूरे राज्य का ध्यान खींचा।

 पुलिस जांच और एसआईटी का गठन

शुरुआत में पुलिस इस केस को ‘स्वेच्छा से शादी के लिए भागना’ मानकर जांच कर रही थी। लेकिन कॉलेज परिसर में CCTV में सिर्फ एंट्री फुटेज मिलने और एग्ज़िट फुटेज न मिलने से जांच पर सवाल खड़े हो गए।मामला बढ़ता गया। सिटी एसपी, डीजीपी, और स्थानीय सांसदों ने इसमें हस्तक्षेप किया। यहां तक कि मोनिका के पिता पवन कुमार ने भी SP से मिलकर बेटी की बरामदगी की अपील की।

वीडियो के ज़रिए मोनिका का खुलासा: "शादी कर ली है, मेरी तलाश न करें"

सोशल मीडिया पर मोनिका का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह एक कागज़ पढ़ते हुए कह रही है कि उसने अपनी मर्ज़ी से शादी कर ली है। उसने साफ़ कहा – “किसी ने मेरा अपहरण नहीं किया है। मुझे खोजने की ज़रूरत नहीं है, वरना मानहानि का मुकदमा कर दूंगी। मोनिका ने अपने पिता को भी संबोधित किया और सोशल मीडिया पर अपनी फ़ोटो वायरल करने वालों को चेतावनी दी कि निजता का हनन न करें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch