LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बिहार के युवक को खुफिया एजेंसियों ने जासूसी के शक में उठाया, पाकिस्तान से संपर्क का अंदेशा, मिले लड़की से बात करने के सबूत

समस्तीपुर के सुनील कुमार को बठिंडा में खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान से साठगांठ और जासूसी के संदेह में हिरासत में लिया। क्या उसका संबंध पहलगाम आतंकी हमले से भी है?

 arrest
arrest- फोटो : social media

Bihar samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी सुनील कुमार राम को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब के बठिंडा में खुफिया एजेंसियों ने उसे जासूसी और पाकिस्तान से संपर्क के शक में हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल से एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट के प्रमाण मिले हैं, जिससे उसकी गतिविधियों पर गंभीर संदेह गहरा गया है।

संदिग्ध चैट और मोबाइल से मिले सुराग

सूत्रों के अनुसार, सुनील बठिंडा में मोची का काम करता था, लेकिन उसने वहां एक आलीशान बंगला बना रखा है। सिहमा गांव में भी उसका भव्य मकान है, जो उसकी घोषित आय से मेल नहीं खाता। खुफिया सूत्रों का कहना है कि उसके मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों से कई ऐसे संदेश और फोटोज मिले हैं जो पाकिस्तान से सूचना साझा करने की आशंका को और मजबूत करते हैं।

ग्रामीणों की गवाही: "गुस्सैल, रहस्यमय और हथियारों से लैस"

गांव वालों ने बताया कि सुनील आक्रामक स्वभाव का था। गांव में 7-8 बाहरी लोगों के साथ देखा जाता था। उसके पास हथियार होने की चर्चा आम थी। एक सामान्य मोची की आय से इतनी संपत्ति और गतिविधियां संदेहास्पद हैं। कई ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार रहस्यमयी ढंग से गांव आता-जाता था और उसका उठना-बैठना असामान्य किस्म के लोगों के साथ होता था।

क्या है पहलगाम आतंकी हमले से कनेक्शन?

खुफिया एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या सुनील की संदिग्ध गतिविधियों का संबंध 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले से तो नहीं है। उस हमले में 26 लोगों की जान गई थी और इसका आरोप लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन TRF पर लगा था। इस एंगल से जांच की जा रही है कि क्या सुनील किसी सूचना नेटवर्क का हिस्सा था या आतंकियों को ग्राउंड सपोर्ट प्रदान कर रहा था।

NSIT
Nsmch

आधिकारिक प्रतिक्रिया

हालांकि, समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा ने सुनील की गिरफ्तारी या ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है। लेकिन स्थानीय और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं और बठिंडा व समस्तीपुर स्थित उसके दोनों घरों की तलाशी ली जा रही है।