LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Samastipur News: CM सम्राट चौधरी ने जहां किया था प्राण-प्रतिष्ठा उसी मंदिर से राम-जानकी की 200 साल पुरानी अष्टधातु मूर्तियां चोरी,मचा हड़कंप

बिहार के समस्तीपुर में खानपुर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक 24 अवतार धाम चकोटी मठ से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी। सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी भी गायब। पुलिस जांच में जुटी।

samastipur khanpur chakoti math ashtadhatu idols stolen
समस्तीपुर के ऐतिहासिक चकोटी मठ से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, मचा हड़कंप- फोटो : news 4 nation

बिहार के समस्तीपुर जिले में प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध ऐतिहासिक '24 अवतार धाम चकोटी मठ' को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। शनिवार की देर रात अज्ञात शातिर चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर वहां स्थापित करीब 200 वर्ष पुरानी भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर लीं। इस बड़ी वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश और हड़कंप का माहौल है।

गर्भगृह का ताला खोलकर उड़ाए आभूषण, भगवान के धनुष-बाण और दानपेटी की नकदी भी साफ

शनिवार की देर रात चकोटी मठ के गर्भगृह को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने बड़ी सफाई से चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। चोर गर्भगृह से न केवल भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की प्राचीन मूर्तियां उठाकर ले गए, बल्कि वे अपने साथ भगवान के सोने-चांदी के धनुष-बाण, छत्र, चेन और अन्य कीमती आभूषण भी समेट ले गए। इसके अलावा, चोरों ने मंदिर परिसर में रखी कई दानपेटियों को भी तोड़ डाला और उसमें जमा लाखों रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए।

NSIT
Nsmch

ब्रह्ममुहूर्त में खुला चोरी का राज, ताला खुला देख पुजारी और महंत के उड़े होश

इस शर्मनाक घटना का खुलासा रविवार की सुबह उस समय हुआ जब मुख्य पुजारी और मठ के वर्तमान महंत रामसेवक शास्त्री ब्रह्ममुहूर्त में दैनिक पूजा-अर्चना के लिए गर्भगृह पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य ग्रिल का ताला पहले से ही खुला हुआ था। जैसे ही वे अंदर दाखिल हुए, गर्भगृह का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सिंहासन से भगवान की मूर्तियां और सारे आभूषण गायब थे। चोरी की खबर आग की तरह फैलते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु जमा हो गए।

महंत रामसेवक शास्त्री ने बयां किया दर्द, मूर्तियों की कीमत करोड़ों में होने का अनुमान

मठ के महंत रामसेवक शास्त्री ने बताया कि हर दिन की तरह शनिवार की शाम को भी आरती के बाद पूरे विधि-विधान से मंदिर को बंद किया गया था, लेकिन चोरों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर इस कृत्य को अंजाम दिया। स्थानीय नागरिकों और जानकारों के मुताबिक, चोरी गई इन प्राचीन अष्टधातु की मूर्तियों का ऐतिहासिक महत्व बहुत ज्यादा है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत कई करोड़ रुपये हो सकती है। इसके अलावा, गायब हुए आभूषणों और दानपेटी से चोरी हुई नकदी की कीमत भी लाखों में आंकी जा रही है।

पिछले महीने ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया था अनुष्ठान, उसी स्थल पर हुई वारदात

इस पूरे मामले में एक खास बात यह भी है कि बीते जून महीने में ही इस ऐतिहासिक चकोटी मठ में 11 दिवसीय भव्य विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान 24 जून को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मठ पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान विष्णु के 24 अवतारों की विग्रह प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की थी। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस गर्भगृह में हाल ही में इतना बड़ा वीआईपी (VIP) आंदोलन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ था, वहीं की सुरक्षा को ध्वस्त कर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

जांच में जुटी खानपुर पुलिस, सदर डीएसपी ने कहा- जल्द सलाखों के पीछे होंगे दोषी

घटना की जानकारी मिलते ही खानपुर थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ चकोटी मठ पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर सभी संभावित पहलुओं और बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर रही है। संदिग्धों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की विशेष टीम इस मामले के खुलासे के लिए लगा दी गई है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मूर्तियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।