LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Road Accident In Bihar: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, दर्जनभर लोग घायल

Road Accident In Bihar: बिहार के समस्तीपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं. बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई है।

road accident
road accident in Samastipur- फोटो : reporter

Road Accident In Bihar:  बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सारा रंजन थाना क्षेत्र के किसिदेवरा गांव से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिवान चौक बारात गई थी। वापसी के दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बरांडा मोहन चौक के पास बारातियों की बस और एक तेज रफ्तार ट्रक की भीषण टक्कर हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, यातायात बहाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर यातायात बहाल किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

समस्तीपुर से संजीव की रिपोर्ट