LATEST NEWS

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

राजद अध्यक्ष के बेटे की मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव,परिजनों को हत्या की आशंका

बिहार के समस्तीपुर राजद नगर अध्यक्ष के बेटे संजीव कुमार सिंह का शव एनएच-322 के पास मिला। शव बाइक के पास पड़ा मिला और चाबी भी लगी थी, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू

राजद अध्यक्ष के बेटे की मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव,परिजनों को
राजद अध्यक्ष के बेटे की मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव,परिजनों को हत्या की आशंका - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:  बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना  क्षेत्र अंतर्गत सरैया पुल के पास अचानक वक्त लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा जब राजद नगर अध्यक्ष के बेटे संजीव कुमार सिंह की लाश सुबह एनएच-322 के पास शव मिलने की खबर आग की तरह इलाके में फैली.शव बाइक के पास पड़ा मिला और चाबी भी लगी थी, जिससे हत्या की आशंका जताई गई. मकतुल की पहचान उनके परिजनों ने करते हुए बेटे की हत्या का आशंका जताई है. शव मिलने के बाद एनएच-322 पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे सड़क पर आवाजाही बाधित हो गई. मौके पर स्थानीय समाजसेवी और पूर्व जनप्रतिनिधि पहुंचे और लोगों को शांत किया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार संजीव अपनी मौसी के घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.तब परिजन उसके मोबाइल फोन पर कॉल करने की कोशिश की तो उनका संपर्क नहीं हो पाया. इसी बीच रविवार सुबह संजीव का शव बाइक के पास पड़ा मिला. बाइक की चाबी भी लगी हुई थी, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. सूचना मिलते ही सरायरंजन पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहों काेबाज़ार गर्म हैं. पुलिस जांच कर रही है.