LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

नीतीश के मंत्रियों को अभी जनता भगा रही है नवम्बर के बाद सरकार से भाग जाएंगे... पीके का एनडीए पर बड़ा हमला

प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि नवम्बर के बाद इनकी सरकार को बिहार से जनता भगा देगी.

Prashant Kishor
Prashant Kishor - फोटो : news4nation

Prashant Kishor:  जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में शुक्रवार को समस्तीपुर में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। उजियारपुर के महंत नारायण दास हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के नेताओं पर निशाना साधा। प्रशांत किशोर का नाम लेते ही नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के भागने के सवाल पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के सभी भ्रष्ट नेताओं और अफसरों को जन सुराज और प्रशांत किशोर का नाम सुनकर भागना ही है। अभी यह लोग जनता द्वारा गांवों से भगाए जा रहे हैं, नवंबर के बाद हमलोग इन्हें इनके ऑफिस से भगा देंगे।

वहीं नीतीश कैबिनेट द्वारा आज बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए 10 हजार रुपये की शुरुआती रकम देने की घोषणा पर भी पीके ने निशाना साधा। उन्होंने इसे खुशी की बात बताते हुए कहा कि यह जन सुराज की ताकत दिखा रहा है। पहले बुजुर्गों को 400 रुपये पेंशन मिलता था, अब 11 सौ मिल रहा है। 20 साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया, अब झूठा ही सही, वादा किए हैं। इसी तरह आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, रसोइया का सैलरी बढ़ गया। अभी शुरुआत हुआ है। अगर बिहार के युवा जाग जायें तो नवंबर के बाद बिहार में देश की सबसे अच्छी व्यवस्था बनाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जन सुराज ने नवंबर के बाद प्रत्येक परिवार को 20 हजार रुपये का लाभ देने का ऐलान किया है। इसी से डर कर यह 10 हज़ार रुपया देने का ऐलान किए हैं। अगर दे दें तो बहुत अच्छी बात है। यही बात हम जनता को समझा रहे हैं, आप जाग जाइए तो सरकार किसी की भी रहे, आपका फायदा होगा। प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा-दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा

इससे पहले प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के उजियारपुर की जनसभा में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

NSIT
Nsmch

इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद उजियारपुर के या समस्तीपुर के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।