LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

बिहार में पुलिस टीम पर हमला,थानेदार का टूटा हाथ,महिला पुलिसकर्मी समेत एएसआई गंभीर रूप से घायल

बिहार में  पुलिस टीम पर हमला,थानेदार का टूटा हाथ,महिला पुलिस
बिहार में पुलिस टीम पर हमला,थानेदार का हाथ टूटा हाथ,महिला पुलिसकर्मी समेत एएसआई गंभीर रूप से घायल - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार में पुलिस पर हमले की वारदातें लगातार बढती जा रही है.इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत में बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने कर दिया हमला.बताया गया हैं कि घर के छतों से अचानक शुरू हुए पथराव में विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप का दाहिना हाथ टूट गया, वहीं एएसआई सत्येंद्र कुमार एवं महिला पुलिसकर्मी नीतू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है.पुलिस के अनुसार दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उपद्रवियों के हमले में घायल पुलिस पदाधिकारियों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां से एएसआई सत्येंद्र कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस 22 जुलाई की रात हुई चोरी की घटना के जांच में जुटी थी.

दरअसल, चोरी की यह वाररदात थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड संख्या 08 निवासी जय नारायण लाल के पुत्र विकास कुमार के बंद घर में हुई थी.चोरों की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बुधवार-गुरुवार की  रात आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तभी छतों से अचानक पथराव शुरू हो गया. रात के अँधेरे  में पथराव चपेट में आने से बचने खातिर पुलिस दस्ते को पीछे हटना पड़ा और वही काह्पेट में आकर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चार थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. छापेमारी कर एक महिला और एक पुरुष उपद्रवी को हिरासत में लिया गया है.मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.