LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : NEET 2025 परीक्षा में गड़बड़ी करनेवाले डॉक्टर सहित दो शातिर जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार और 50 हज़ार रूपये नगद किया बरामद

Bihar News : NEET परीक्षा में धांधली को लेकर पुलिस ने डॉक्टर सहित दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है. वहीँ एक कार, पचास हज़ार रूपये और तीन मोबाइल भी पुलिस के बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : NEET 2025 परीक्षा में गड़बड़ी करनेवाले डॉक्टर सहि
जालसाज गिरफ्तार - फोटो : SANJIV TARUN

SAMASTIPUR : NEET 2025  की परीक्षा जो 4 मई रविवार को आयोजित की गई थी । इस दौरान परीक्षा में गड़बड़ी करवाने वाले जालसाजों के गिरोह से जुड़े सदस्यों को समस्तीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है । इस मामले में समस्तीपुर पुलिस के द्वारा गिरोह से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक कार, पचास हज़ार रूपये और तीन मोबाइल भी पुलिस के द्वारा जप्त किए गए हैं। इस मामले में समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ASP संजय कुमार पांडे ने बताया कि 4 मई को जिले के विभिन्न विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर NEET 2025 परीक्षा निर्धारित था। कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु संबंधित थाना के पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों भी सतर्क रहकर निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली की एक गिरोह का सक्रिय सदस्य समस्तीपुर जिला में कार नम्बर -BR07AP 7233 से घुम कर परीक्षा में तकनीकी रूप से छेड़छाड़ कर मूल अभ्यार्थियों के बदले दूसरे फर्जी अभ्यर्थी (स्कॉलर) के रूप में परीक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलाते है, ताकि अधिकतम प्राप्तांक प्राप्त हो सके और अभ्यार्थियों का चयन हो सके।

समस्तीपुर पुलिस को इस मामले की सूचना जैसे भी प्राप्त हुई । SP के द्वारा गिरोह की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिसके बाद त्वरित गति से कार्रवाई शुरू हुई। टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित रूप से तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार नम्बर-BR07AP 7233 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास लगातार निगरानी एवं तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर सत्यापन किया जा रहा था। इसी क्रम में रात्रि में वह कार मोहनपुर पूल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला । जिसके बाद शातिर को पकड़ कर पुछताछ किया गया। 

ASP संजय कुमार पांडे ने बताया कि कार में चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम रामबाबू मल्लिक पिता सुरेश मल्लिक साकिन रहमगंज काली मंदिर थाना लहेरियासराय जिला-दरभंगा एवं चालक के बगल में बैता व्यक्ति अपना नाम डॉ० रंजीत कुमार पिता स्व० लक्ष्मी प्रसाद सिंह सकिन बेलसंडी ताड़ा थाना-विभूतिपुर जिला-समस्तीपुर बताया। जो बेगूसराय जेल में चिकिसक है। उन्होंने बताया कि पुछताछ के क्रम में बताया कि NEET 2025 परीक्षा में समस्तीपुर एवं अन्य जगहों पर मूल अभ्यर्थी के बदले दूसरे अभ्यर्थी के जगह बैठने हेतु फोटों पहचान पत्र एवं हस्ताक्षर का कूटरचना कर फर्जी परीक्षार्थी को अन्य छात्र के जगह पर बैठाते है। समस्तीपुर में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने का सेटिंग करने की बात बताये। मोबाईल में परीक्षा से संबंधित बहुत सारे कागजात एवं परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड उपलब्ध पाया गया। अभिरक्षा में लिये गये संदिग्ध के सहमति से इनके WhatsApp नम्बर को देखने से ज्ञात हुआ कि अन्य के सहयोग से NEET 2025 परीक्षा संबंधित कई परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, हस्ताक्षर, फोटों आदि का आदान प्रदान किया गया है। अग्यर्थी से मोटी रकम लेकर स्कॉलर को 2-6 लाख रूपया देते हैं। उक्त दोनों के द्वारा पुछताछ में अपना अपराध भी स्वीकार किया है। अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में जो तथ्य स्वीकार किया है, उसके संबंध में साक्ष्य / तकनीकी साक्ष्य भी संकलित किया गया है। इस प्रकार NEET 2025 परीक्षा में मूल परीक्षार्थी की जगह स्कॉलर बैठाने, एडमिट कार्ड का कूटरचना करने के आरोप में दोनो को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। ASP संजय कुमार पांडे ने बताया कि इस संबंध में  मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-188/2025 दिनांक-05.05.2025 धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) /61(2) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया जा रहा है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों द्वारा NEET 2025 परीक्षा में जिन जिन अम्यर्थियों के बदले फर्जी परीक्षार्थी को बैठाने की बात बतायी जा रहीं है उनके संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट