LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Teacher News : बिहार में ट्रेनिंग लेने पहुंची फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीएड कॉलेज के प्राचार्य ने दर्ज कराया एफआईआर

Bihar Teacher News : बिहार में ट्रेनिंग लेने पहुंची फर्जी शि

SAMASTIPUR : समस्तीपुर बीएड काॅलेज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंची एक फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कथित शिक्षिका अन्य किसी शिक्षिका के नाम पर फर्जी तरीके से ट्रेनिंग करने के लिए बीएड काॅलेज पहुंची थी। लेकिन इस दौरान बार-बार बायोमेट्रिक लगाने पर मिस मैच होने पर काॅलेज कर्मियों को शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह पकड़ी गयी। काॅलेज के प्राचार्या डॉ. पवन सिंह ने तत्काल इसकी सूचना शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों व स्थानीय थाने को दिया। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने उक्त कथित शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही लगुनिया रधुकंठ निवासी कृष्णा कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है। 

बताया गया है कि विभूतिपुर प्रखंड के प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हीना परवीन को पांच दिवसीय ट्रेनिंग में शामिल होना था। यह ट्रेनिंग सोमवार 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होना था। लेकिन हीना प्रवीण की जगह बीएड काॅलेज पर ट्रेनिंग में शामिल होने सोनी कुमारी पहुंची थी। रजिस्ट्रेशन का कार्य कर रहे कर्मी को महिला पर शक हुआ तो उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने अपना सही नाम बताया। 

Diarch GO

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे पैसों का लालच देकर प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए भेजा गया था। उसे अनीता नाम की महिला ने ट्रेनिंग के लिये भेजा था, वह शिक्षिका भी नहीं है। इसके बाद काॅलेज के प्राचार्य ने उक्त महिला को मुफ्फसिल थाने के हवाले कर दिया। इधर मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार महिला से अनीता नामक महिला का नंबर लेकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। 

वहीं काॅलेज के प्राचार्य डॉ. पवन सिंह के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में तीनों महिला जिसमें प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हीना परवीन, फर्जी तरीके से ट्रेनिंग लेने पहुंची सोनी कुमारी और पैसे का लालच देकर सोनी को भेजने वाली अनीता कुमारी नामक महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है। इधर महिला को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि फर्जी शिक्षिका के द्वारा ट्रेनिंग मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

सोनू सहनी की रिपोर्ट