LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar News : समस्तीपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्री अशोक चौधरी, कई सड़क परियोजनाओं की दी सौगात, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को समस्तीपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व कार्यारंभ किया।

Bihar News : समस्तीपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्
मंत्री अशोक चौधरी का समस्तीपुर दौरा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने आज समस्तीपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के कार्यारंभ में भाग लिया। चौधरी ने समस्तीपुर जिला अतिथिगृह में पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की उपस्थिति में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के बाद बताया कि सतीघाट से राजघाट मुख्य मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

चौधरी ने बताया कि बैठक में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान और हायाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में चल रही पथ निर्माण एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के रोसड़ा विधानसभा अंतर्गत इलमासनगर–बल्लीपुर–डुमरा पथ के 4.607 किलोमीटर लंबे पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत कार्यारंभ किया गया। इसके बाद कलवारा चौक पर आयोजित समारोह में रोसड़ा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रोसड़ा बाईपास परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया गया। 

Diarch GO

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह केवल एक सड़क का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीदों के साकार होने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, यातायात का दबाव कम होगा तथा आसपास के गांवों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। 

इसके पश्चात जिला अतिथिगृह, समस्तीपुर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जरूरतमंद पात्र परिवारों को राशन कार्ड वितरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर समस्तीपुर की सांसद शांभवी, विधायक वीरेंद्र पासवान, अशोक कुमार मुन्ना, मांजरिक मृणाल, विधान पार्षद तरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch