LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

समस्तीपुर में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन: 1.20 लाख रिश्वत लेते राज चकबहाउद्दीन पंचायत का मुखिया गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पटना मुख्यालय टीम ने बुधवार (10 जून 2026) को समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत राज चकबहाउद्दीन के मुखिया सियाराम राय को 1,20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है...

समस्तीपुर में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन: 1.20 लाख रिश्वत ल
रिश्वत लेते राज चकबहाउद्दीन पंचायत का मुखिया गिरफ्तार- फोटो : अनिल कुमार

Samastipur : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने बुधवार, 10 जून 2026 को एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चकबहाउद्दीन के मुखिया सियाराम राय को 1,20,000 (एक लाख बीस हजार) रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की इस औचक कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक और पंचायत गलियारों में हड़कंप मच गया है।


निलंबन मुक्त करने के एवज में मांगी थी घूस, पीड़ित ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकबहाउद्दीन निवासी परिवादी अब्दुल मन्नान (पिता- मोहम्मद अजीम) ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित अब्दुल मन्नान ने आरोप लगाया था कि आरोपी सियाराम राय (जो वर्तमान में मुखिया के साथ-साथ पंचायत सचिव के प्रभार में भी है) द्वारा उन्हें सेवा निलंबन से मुक्त करने (सस्पेंशन हटाने) के एवज में मोटी रकम की मांग की जा रही है।


डीएसपी के नेतृत्व में गठित हुआ धावादल

परिवादी से शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने अपने स्तर से मामले का गोपनीय सत्यापन (Verification) कराया। जांच के दौरान आरोपी मुखिया द्वारा रिश्वत मांगे जाने के पुख्ता डिजिटल और मौखिक प्रमाण पाए गए। प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार का आरोप सही पाए जाने के तुरंत बाद 9 जून 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या 071/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद ब्यूरो ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अमरेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में एक विशेष 'धावादल' (Raid Team) का गठन किया।


श्रृंगार दुकान में जाल बिछाकर घेरा, घूस लेते रंगे हाथों दबोचे गए मुखिया

बुधवार को निगरानी विभाग के धावादल ने दलसिंहसराय के गुदरीपुल के निकट स्थित परिवादी अब्दुल मन्नान की श्रृंगार (कॉस्मेटिक) की दुकान पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी मुखिया सियाराम राय रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1.20 लाख रुपये नकद लेने दुकान पर पहुंचा और पैसे हाथ में लिए, तभी सादे लिबास में तैनात निगरानी की टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद टीम तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर पटना के लिए रवाना हो गई।


मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में किया जाएगा पेश, जांच जारी

NSIT
Nsmch

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुखिया सियाराम राय से पटना मुख्यालय में सघन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस सिंडिकेट में शामिल अन्य चेहरों का पता लगाया जा सके। पूछताछ की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को मुजफ्फरपुर स्थित माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी) के समक्ष उपस्थापित (पेश) किया जाएगा। फिलहाल मामले में अग्रतर अनुसंधान और विभागीय कार्रवाई जारी है।

अनिल की रिपोर्ट