LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Bihar Vidhanasabha Chunav : लोजपा (रा) सांसद शाम्भवी चौधरी ने फतुहा में किया चुनाव प्रचार, कहा बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

Bihar Vidhanasabha Chunav : लोजपा (रा) की सांसद शाम्भवी चौधरी ने फतुहा में चुनाव प्रचार किया. जहाँ उन्होंने कहा की बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी.....पढ़िए आगे

Bihar Vidhanasabha Chunav : लोजपा (रा) सांसद शाम्भवी चौधरी न
शाम्भवी ने किया चुनाव प्रचार - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAMASTIPUR : समस्तीपुर की युवा सांसद और लोजपा (रामविलास) नेता शाम्भवी चौधरी ने गुरुवार को पटना जिले के फतुहा स्थित 'द फतुहा क्लब रिसोर्ट' में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी के पक्ष में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में सांसद शाम्भवी चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।

जनता से अपील करते हुए सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा कि इस बार रूपा कुमारी को 'हेलिकॉप्टर छाप' क्रमांक संख्या-02 पर वोट देकर विजयी बनाएं। ताकि फतुहा के साथ-साथ पूरे प्रदेश का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि विकास के लिए मजबूत इच्छा शक्ति की जरूरत होती है और नगर की मुख्य पार्षद के रूप में रूपा कुमारी ने जो अतुलनीय काम किया है, वह इसकी मिसाल है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय उम्मीदवार होने के नाते रूपा कुमारी आपकी हर समस्या को प्राथमिकता से हल करेंगी और फतुहा के लिए एक नई विकास गाथा लिखेंगी।

सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा कि उनके शीर्ष नेतृत्वकर्ता चिराग पासवान को फतुहा की जनता का काफी प्यार मिलता रहा है, इसलिए उन्हें यहां की सीट दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि फतुहा में पिछले 15 सालों से आरजेडी का जो गढ़ रहा है, उसे तोड़ने का काम एनडीए मिलकर करेगी और हम लोग अच्छे वोटों से यहां से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चिराग पासवान के प्रति लोगों का स्नेह और एनडीए के विकास कार्यों के दम पर फतुहा की सीट इस बार एनडीए की झोली में आएगी। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में लगने की अपील की।

मौके पर एनडीए समर्थित उम्मीदवार रूपा कुमारी, समाजसेवी टुनटुन यादव, रंजीत यादव, जेडीयू के रणधीर यादव,अनामिका अग्रवाल, श्याम सुंदर केशरी, सुधीर यादव, समेत गठबंधन के कई नेता मौजूद थे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए फतुहा सीट से रूपा कुमारी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया, जिससे बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार सुनिश्चित हो सके।

NSIT
Nsmch