LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Railway News: समस्तीपुर में जयनगर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, ट्रेन रुकते ही बाहर कूदने लगे यात्री, कई घायल

Railway News: बिहारके समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। घटना में कई यात्री घायल हो गए हैं।

Intercity Express
Intercity Express- फोटो : reporter

Railway News:  बिहार के समस्तीपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जयनगर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की चेयर कार से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देखते ही चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के रुकते ही घबराए यात्री बाहर कूदने लगे, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

दरअसल, घटना जयनगर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में पूसा रोड और दुबहा स्टेशन के बीच हुई। जैसे ही यात्रियों को आग लगने की आशंका हुई, हड़कंप मच गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया।

Diarch GO

वहीं रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल चेयर कार में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार, ब्रेक जू में आग लगने से धुआं उठा, जिसके कारण यात्रियों में दहशत फैल गई।

समस्तीपुर से संजीव की रिपोर्ट