LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

ADM SUSPENDED - महिला अधिकारी से यौनशोषण के आरोपी डिप्टी कलेक्टर की डीएम ने किया निलंबित, केस दर्ज होने के बाद से हैं फरार

ADM SUSPENDED - यौन शोषण के आरोप में लंबे समय से फरार डिप्टी कलेक्टर को संस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित अधिकारी पर एक महिला अधिकारी ने आरोप लगाया था।

ADM SUSPENDED - महिला अधिकारी से यौनशोषण के आरोपी डिप्टी कले

Samastipur – बड़ी खबर समस्तीपुर से सामने आयी है। जहां डीएम ने जिला मुख्यालय में तैनात डिप्टी कलेक्टर को निलंबित कर दिया है। निलंबित डिप्टी कलेक्टर का नाम अभिराम  कुमार बताया गया है। सस्पेंड डिप्टी कलेक्टर पर पीएम कार्यक्रम में योगदान नहीं करने का आरोप है। इसके साथ ही उन पर बीपीएससी शिक्षिका से यौन शोषण का भी आरोप है। मामले में उनके खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। जिसके बाद से वह फरार चल रहे  हैं। 

जानकारी के अनुसार मधुबनी के झंझारपुर में होने वाली पंचायती राज विभाग के कार्यक्रम में पीएम के आगमन को लेकर अभिराम कुमार की तैनाती 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मधुबनी में की गई थी। लेकिन, वह ड्यटी पर नहीं पहुंचे। बाद में उनकी तलाश करती सिवान पुलिस समस्तीपुर पहुंची लेकिन, वे फरार हो गए।

Diarch GO

महिला अधिकारी से यौन शोषण

इसके अलावा निलंबित  डिप्टी कलेक्टर  पर दिसंबर महीने में बीपीएससी की परीक्षा पास करने वाले एक महिला अधिकारी ने उनपर सिवान महिला थाना में केस दर्ज कराया था। उन पर शांदी का झांसा देकर अपनी महिला साथी के साथ कई दफा पटना बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप है।

BPSC की तैयारी के दौरान हुआ प्यार

उक्त महिला पदाधिकारी ने सिवान थाना में केस दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी में उनकी महिला मित्र ने बताया कि बीपीएससी की तैयारी के दौरान कोचिंग में दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच लव मैरिज की बात तय हुई थी। प्राथमिकी  प्रक्रिया पूरी होने बाद में आरोपी के विरुद्ध वारंट जारी किया गया। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

NSIT
Nsmch

संपन्न है अभिराम का परिवार

आरोपी अभिराम मधुबनी के फूल परास का रहने वाला है, भिराम के पिता मिथिलेश कुमार दरभंगा में प्लस टू राज हाईस्कूल के एचएम है। दादा सूर्यनारायण यादव पूर्व प्रमुख रह चुके हैं। और पीड़िता सारण की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात पटना में 2021 में हुई थी। तब दोनों BPSC की तैयारी में लगे थे। कोचिंग में दोनों की नजदीकियां बढ़ी। साल 2023 में दोनों ने BPSC की परीक्षा पास की। इस बीच अभिराम ने पीड़िता को शादी का ऑफर दिया। अभिराम ने अपनी फैमिली से पीड़िता की बात करानी शुरू कर दी। अभिराम के परिवार ने भी पीड़िता को शादी के लिए फोर्स किया। तब पीड़िता ने कहा था कि मैं सोच कर बताऊंगी। दोनों स्वजातीय हैं, इसलिए पीड़िता शादी के लिए तैयारी हो गई।

पटना बुलाकर बनाता था शारीरिक संबंध

आरोपी अभिराम ने पीड़िता को कहा था जब हमारी शादी होनी ही है तो आओ पटना में मिलते हैं। पीड़िता जुलाई 2023 को पटना गई थी। उस दिन एक होटल में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। कुछ दिन के बाद अभिराम ने फिर से पीड़िता को पटना बुलाया और शारीरिक शोषण किया।

नौकरी लगने के बाद भी उठाया फायदा

पटना के अलावा आरोपी ने पीड़िता को छपरा समेत अन्य जगहों पर भी मिलने के लिए बुलाया था। अक्टूबर 2023 को अभिराम का वरीय उप समाहर्ता के पद पर चयन हो गया। जिसके बाद अभिराम ने नवंबर 2023 को पीड़िता को पटना में बुलाया और फिर से उसका फायदा उठाया।

दहेज में मांगा एक करोड़

परिवार से मिलने के बाद शादी के लिए तैयार थी। इसी बीच आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोपी की बहन ने दहेज में 1 करोड़ रुपये मांगा। लड़की नहीं मानी तो शादी तोड़ दी। आरोपी ने बात भी करनी बंद कर दी। बाद में शिकायत दर्ज कराई गई।