LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Donald Trump residence application: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप का फर्जी आवास प्रमाण पत्र आवेदन, साइबर थाने में केस दर्ज

Donald Trump residence application: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया।...

Fake residence certificate application of Donald Trump
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन - फोटो : social Media

Donald Trump residence application: अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया।समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, इस मामले में प्रखंड की निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) सृष्टि सागर ने साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरओ ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन संख्या BRCCO/2025/17989735 के तहत यह अर्जी प्राप्त हुई। आवेदन में नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप और पता ग्राम हसनपुर, वार्ड 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना मोहिउद्दीननगर, जिला समस्तीपुर दर्ज था। जांच के दौरान हल्का कर्मचारी ने पाया कि आवेदन पूरी तरह फर्जी है और फोटो, आधार नंबर, बारकोड व पते में छेड़छाड़ की गई है।

Diarch GO

4 अगस्त को राजस्व कर्मचारी ने आवेदन को अस्वीकृत कर दिया। आरओ ने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने गहन पुनरीक्षण कार्य में बाधा डालने और मज़ाक उड़ाने के इरादे से यह हरकत की है।

डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कृत्य आईटी एक्ट का उल्लंघन है और आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है।

NSIT
Nsmch