LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Thana incharge suspend - छात्रा की हत्या के मामले में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, केस में लापरवाही दिखाने पर डीआईजी ने किया सस्पेंड

Thana incharge suspend - छात्रा की हत्या के मामले में थानाध्यक्ष के खिलाफ डीआईजी ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में लापरवाह थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है।

Thana incharge suspend - छात्रा की हत्या के मामले में थानाध्

Samastipur - समस्तीपुर के शिवाजीनगर में डीएलएड की छात्रा गुड़िया हत्या के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष छोटेलाल को डीआईजी ने सस्पेंड कर दिया है। थानाध्यक्ष पर यह कार्रवाई केस में लापरवाही बरते जाने को लेकर की गई है। हालांकि 30 जुलाई को छोटेलाल का ट्रांसफर दरभंगा कर दिया गया था।

बताया गया कि हत्या के दो महीने पहले मई में गुड़िया के परिजनों ने आरोपी टीचर कुमोद उर्फ दीपक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

डीआईजी के सामने परिजनों  ने की थी शिकायत

एसपी अरविंद प्रताप ने बताया कि हत्या मामले में उनकी लापरवाही सामने आई है। निलंबन के साथा-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। लड़की के घरवालों ने डीआईजी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था आरोपी शिक्षक परिवार के लोगों को परेशान कर रहा था। 

इस मामले को लेकर शिवाजी नगर थाने में आवेदन दिया गया था। इसके बावजूद तत्कालीन थानाध्यक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर उस समय पुलिस एक्शन लेती तो शायद बेटी की जान बच जाती।

NSIT
Nsmch

गुड़िया के पहुंची थी डीआईजी

गुड़िया मर्डर केस में मंगलवार को समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह और मिथिला रेंज की डीआईजी (DIG) डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों अफसरों ने करीब एक घंटे तक मृतका गुड़िया की मां फूल कुमारी, उसकी बड़ी बहन सपना से मामले की जानकारी ली।

दो दिन पहले गुड़िया की हुई थी हत्या

सोमवार को परसा गांव के पास कोचिंग जा रही छात्रा गुड़िया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप प्राइवेट स्कूल के हेड मास्टर कुमोद चौधरी पर लगा था।

जांच में बड़ी बहन के प्रेमी का नाम आया सामने

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि एंजल हाई स्कूल में पढ़ाने के दौरान गुड़िया की बड़ी बहन सपना और स्कूल के हेडमास्टर नालंदा निवासी कुमोद एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इस बात का खुलासा सपना के सोशल मीडिया प्रोफाइल से हुआ है, जिसमें सपना और कोमोद के कई प्राइवेट फोटोज हैं।

धीरे-धीरे इस बात की जानकारी स्कूल के अन्य लोगों को हो गई थी और फिर सपना के परिजन को भी इसकी जानकारी हुई थी। सपना के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, लिहाजा उन्होंने सपना का स्कूल जाना बंद करा दिया था।