LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

छात्रा से छेड़खानी की मिली सजा, ग्रामीणों ने युवक का सिर मुंडवाकर मोहल्ले में घुमाया, किया पुलिस के हवाले

छात्रा से छेड़खानी की मिली सजा, ग्रामीणों ने युवक का सिर मुं

Samastipur – कोचिंग जा रही छात्रा का जबरदस्ती हाथ पकड़ना और जबरन कोल्डड्रिंक पिलाने की कोशिश करना युवक को भारी पड़ गया,  जब छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान पहले युवक की जमकर पिटाई हुई, फिर उसका आधा  सिर मुंडवाकर मोहल्ले में घूमाया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं छात्रा के परिजनों ने उस पर किडनैपिंग की कोशिश का आरोप लगाया है।

मामला जिले के विद्यापतिनगर (समस्तीपुर) थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां छात्रा कोचिंग जा रही थी. इस दौरान एक युवक ने उसे रोका. नाम-पता पूछा.  जबर्दस्ती कोल्ड ड्रिक पिलाने लगा। अनहोनी की आशंका पर छात्रा ने शोर मचाया। सुनकर दर्जनों लोग वहां पहुंच गये। उसकी शिकायत पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को दबोच लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर डालीउसके कपड़े फांड़ दिये. सिर का बाल मूड़कर जूते की माला पहना दी। फिर पकड़े गये आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

वहीं घटना को लेकर पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें बताया गया कि वह कोचिंग जा रही थी। रास्ते में अनजान व्यक्ति अपने थैले में रखा कोल्ड ड्रिक पिलाने व होटल चलने का जबरन दवाब बनाया।

नशीला पेय पिलाकर अगवा करने की कोशिश का आरोप

परिजनों का आरोप है कि नशीला पेय पिलाकर छात्रा को अगवा करने की कोशिश कर रहा था. घटना को लेकर एसएचओ फिरोज आलम ने बताया की आरोपी की पहचान हो गयी है.  पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इधर घटना को लेकर आरोपी ने प्राथमिकी के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. उसमें मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लेने व छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा सिर मुंड़वाने की बात कही है.

NSIT
Nsmch