LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Crime: समस्तीपुर ऑनर किलिंग! लव अफेयर के चलते परिवार ने 17 वर्षीय प्रीति की हत्या कर नदी किनारे दफनाया

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 17 वर्षीय प्रीति कुमारी की प्रेम संबंधों के चलते हत्या कर दी गई और शव को नदी किनारे दफना दिया गया।

Bihar Crime:
बिहार में बेटी की हत्या- फोटो : social media

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोरी प्रीति कुमारी की हत्या कर उसके परिजनों ने शव को चुपचाप करहे नदी किनारे दफना दिया। यह मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है, जहां परिवार की इज्जत के नाम पर बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई।

मंगलवार की रात करीब दो बजे पुलिस की गश्ती टीम ने करहे नदी के पास दो संदिग्धों को स्नान करते देखा। पूछताछ करने पर जब जवाब संदिग्ध लगे, तो उन्हें थाने ले जाया गया। कड़ी पूछताछ में लड़की के चाचा और दादा ने कबूल किया कि उन्होंने प्रीति के शव को नदी किनारे दफनाया है।

Diarch GO

प्रेम संबंध बना जानलेवा: परिजनों ने खुद ली बेटी की जान

पुलिस के अनुसार, किशोरी का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी कारण परिवार के सदस्यों ने प्रीति के साथ पहले मारपीट की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सोमवार की रात की है, जब परिवार के लोगों ने शव को बिना किसी को बताए नदी किनारे मिट्टी में दबा दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की के प्रेम प्रसंग के कारण घर में विवाद हुआ था। चाचा और दादा की स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने प्रीति का शव मिट्टी से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना पाया गया है।

माता-पिता फरार, पुलिस की छानबीन जारी

इस मामले में प्रीति के माता-पिता अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। डीएसपी ने मामले को ऑनर किलिंग करार दिया है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कई अहम सबूत जुटाए हैं।पुलिस का मानना है कि यह एक साजिशन हत्या थी, जिसे समाज में इज्जत बचाने के नाम पर अंजाम दिया गया। किशोरी की लाश को छुपाने के लिए रात में शव को गुप्त तरीके से दफनाया गया।

NSIT
Nsmch