LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Samastipur News: समस्तीपुर सदर अस्पताल में रिश्वतकांड! हेल्थ मैनेजर 4000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हेल्थ मैनेजर डॉ. रामानंद विश्वजीत को निगरानी टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शव वाहन चालक से रिश्वत मांगने पर हुई कार्रवाई।

 Bihar News
Bihar News- फोटो : news4nation

Samastipur News: निगरानी की टीम ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में हेल्थ मैनेजर के पद पर कार्यरत डाक्टर रामानंद विश्वजीत को सोमवार रात चार हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर तुरंत पटना रवाना हो गई। इघर, निगरानी की इस कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल में कर्मियों के बीच हडकंप मच गया है। 

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के शव वाहन चालक जयराम सिंह ने हेल्थ मैनेजर के खिलाफ निगरानी में रिश्वत मांगने की शिकायत किया था। इस संबंध में पीड़ित जयराम सिंह ने बताया कि वह सदर अस्पताल में शव वाहन चालक का काम करते हैं। यहां जितना दिन काम करते हैं, उसका प्रतिदिन 301 रूपये मज़दूरी मिलता है।  मासिक वेतन भुगतान के वक्त सदर अस्पताल के हेल्थ मैनेजर उनसे विश्वजीत रमानंद 1500 रूपया कमीशन मांगते है। 

पिछले तीन माह का पारिश्रमिक बकाया था। इसके भुगतान के लिए 6 हजार रूपये रिश्वत मांगी गई थी। पहले हेल्थ मैनेजर को दो हजार रूपये रिश्वत दिया। लेकिन, पारिश्रमिक भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने निगरानी में इसकी लिखित शिकायत कर दी। रविवार को चार हजार रूपये रिश्वत मांगी गई थी। उन्होंने जैसे ही रिश्वत दिया। वहां निगरानी की टीम मौजूद थी। हेल्थ मैनेजर को चार हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट