LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Marriage News: लड़के को तिलक के सामान में मिल गया था फर्नीचर, टीवी फ्रिज, लड़की वालों को पता चल गई ऐसी बात की आखिरी मौके में खींच लिया हाथ

Bihar Marriage News: मस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका द्वारा दायर शोषण के केस के बाद युवक की तयशुदा शादी टूट गई। जानिए कैसे सात साल पुराने रिश्ते ने नई शादी पर असर डाला। पढ़ें पूरी कहानी।

Bihar Marriage News
Bihar Marriage News- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Marriage News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक की तय हो चुकी शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि उसकी पुरानी प्रेमिका ने शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज करवा दिया।यह मामला तब सामने आया जब दिल्ली निवासी युवती ने थाने में रिपोर्ट दी कि प्रिंस राय नामक युवक ने सात साल पहले उससे प्रेम का नाटक कर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे और बाद में गर्भपात तक करा दिया।

 कैसे हुई प्रेम कहानी की शुरुआत

युवती ने बताया कि उसकी उम्र जब मात्र 14 वर्ष थी, उसी समय दिल्ली में रहने वाले प्रिंस राय ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती के अनुसार, प्रिंस उसके घर के पास ही रहता था और उसी दौरान उससे प्रेम का इज़हार कर, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा।इस संबंध के चलते वह एक बार गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसका गर्भपात अर्चना हॉस्पिटल, महुआ में कराया गया।

जब यह बात उसके माता-पिता को पता चली, तो उन्होंने लड़के के घर जाकर आपत्ति जताई। तब प्रिंस के परिवार ने "इज्जत की बात" कहकर दोनों की शादी का वादा किया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन प्रेमिका का आरोप है कि इसके बाद भी प्रिंस ने उससे संबंध बनाए और पति की तरह व्यवहार करता रहा।

कैसे टूटी तय हो चुकी शादी?

प्रिंस राय की शादी 11 मई को पड़ोसी गांव में तय हो चुकी थी। तिलक की रस्म पूरी हो गई थी और वधू पक्ष की ओर से शादी के लिए फर्नीचर, फ्रिज और अन्य सामान भी भेज दिया गया था।लेकिन जब प्रेमिका ने पुलिस में केस दर्ज कराया, तो लड़के के घर पर सामाजिक दबाव बढ़ गया। अंततः लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।

NSIT
Nsmch

इस पर प्रिंस के पिता नरेश राय ने कहा कि लड़की द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। यह हमारे बेटे की शादी तोड़ने की साज़िश है। अब हमें समाज में बेइज्जती झेलनी पड़ रही है।”उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे का उस लड़की से कोई संबंध नहीं था और यह सब पुराने बदले के कारण किया गया।

पुलिस जांच और सामाजिक असर

मोहनपुर थाना ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी पुष्टि कर रही है कि क्या सचमुच युवती नाबालिग थी, गर्भपात हुआ था, और क्या युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे।