LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Politics: बिहार में राहुल गांधी के दौरे से पहले SIR मुद्दे पर गरमाई सियासत, नित्यानंद राय का तेजस्वी और राहुल पर तीखा हमला

Bihar Politics: बिहार में SIR विवाद पर सियासत गरमाई। नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर लोकतंत्र और चुनावी धांधली को लेकर निशाना साधा।

Bihar Politics

Bihar Politics: SIR (Special Revision of Electoral Rolls) के मुद्दे पर बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव आयोग और सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 17 अगस्त को बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' करने आ रहे हैं।

नित्यानंद राय का पलटवार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, आप स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के लोगों को गुमराह करने की कोशिश न करें।लालू यादव के शासनकाल (1990-2005) में लोकतंत्र को बंधक बनाकर बूथ कब्जा और मतपेटी लूटने की घटनाएं आम थीं।राजद शासन में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का खुलेआम उल्लंघन हुआ।

Diarch GO

कांग्रेस पर भी लगाए आरोप

राय ने राहुल गांधी से सवाल किया कि 1951-52 से कांग्रेस के शासनकाल में हुए चुनावों में धांधली और वोट चोरी के बारे में 'वोट अधिकार यात्रा' में क्यों नहीं बताते?बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पहले चुनाव में हुई गड़बड़ी पर देश को जवाब दें।कांग्रेस ने बिहार में गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग को वोट के अधिकार से क्यों वंचित रखा?

विदेशी घुसपैठियों को लेकर सवाल

नित्यानंद राय ने यह भी पूछा कि क्या विदेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार है? अगर नहीं, तो SIR के जरिए उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का विरोध क्यों किया जा रहा है?

NSIT
Nsmch

जनता से सीधा संवाद का दावा

राय ने कहा कि बिहार के 13 करोड़ लोग और देश के 140 करोड़ नागरिक इन सवालों के जवाब चाहते हैं। उन्होंने INDI गठबंधन से अपील की कि वे लोगों को गुमराह करने के बजाय हकीकत सामने रखें।