LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : समस्तीपुर में अखिल भारतीय पान महासंघ ने महारैली का किया आयोजन, आई पी गुप्ता बोले-आरक्षण वापसी तक जारी रहेगा आन्दोलन

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : अखिल भारतीय पान महासंघ की ओर से समस्तीपुर में महारैली का आयोजन किया गया. इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने कहा की आरक्षण की वापसी तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा...पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : समस्तीपुर में अखिल भारतीय पा
महारैली आज - फोटो : SANJIV TARUN

SAMASTIPUR : अखिल भारतीय पान महासंघ की ओर से पान समाज के लोगों की महारैली ताजपुर एल के भी डी कॉलेज मैदान में आयोजित की गयी। पान,तांती,ततवा समाज के लोगों ने इस समाज के अनुसूचित जाति में वापसी और समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई आई पी गुप्ता ने कहा कि यह आंदोलन और हांको रथ हम पान हैं। कार्यक्रम उनके समाज के बच्चों के भविष्य और समाज के युवाआों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक इस समाज को एससी में आरक्षण वापसी नहीं हो जाता है और हमारे समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल जाती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आईपी गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज की प्रदेश में आबादी 80 लाख से अधिक है और जातिगत गणना में उसे अलग-अलग बांटकर कम दिखाया गया है। 

साथ ही कहा की आगामी 13 अप्रैल को गांधी मैदान पटना में बड़ी रैली होगी। जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आरक्षण की वापसी के कारण समाज के कई बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग में नामांकन नहीं ले सके और कई की नौकरी छूट गयी। आईपी गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार इस समाज की हितैशी होती तो वह केन्द्र सरकार पर आरक्षण वापसी के लिए अध्यादेश लाने का दबाव देती या सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन देती। मगर सरकार ने ऐसा न कर हमारे समाज की उपेक्षा किया।

कहा की हमारी आवाज उठाने के लिए चारो सदन में से कहीं भी हमारा प्रतिनिधि नहीं है, जबकि हमारी आबादी सभी विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 75 हजार तक है। इसलिए, हमारे समाज को एकजुट रहने का संकल्प लेकर अपनी आवाद का बुलंद करना होगा। इस मौके पर उपस्थित रामसकल दास (प्रदेश अध्यक्ष)दिनेश कुमार दास (युवा परदेस अध्यक्ष),हीरा मनी तांती,कैलासी दास(जिला पार्षद),विणा देवी(प्रखंड प्रमुख) सरायरंजन,कोकाई दास (पूर्व जिला पार्षद प्रदेश उपाधयक्ष), कृष्णा देवी(जिला अध्यक्ष),अनिता कुमारी(मुखिया),कविता देवी,धर्मपाल दास,जनक दास,हरेराम दास,उमेश दास,राजकुमार दास,प्रमोद कुमार दास,सहित सैकड़ो पान समाज के नेताओं ने संबोधित किया।

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट