LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Road Accident : समस्तीपुर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : समस्तीपुर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : समस्तीपुर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट
युवक की मौत - फोटो : SONU SAHNI

SAMASTIPUR : जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसीमा गाँव में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान 30 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामविलास साह के पुत्र थे और समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर गंज के निवासी थे। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Diarch GO

टक्कर के बाद ट्रक फरार

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धीरज कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन समेत फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

NSIT
Nsmch

अज्ञात ट्रक की तलाश जारी

मुसरीघरारी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और तेज रफ्तार ट्रक तथा उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर से सोनू सहनी की रिपोर्ट