LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

love & suicide प्रेमिका को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नहीं आई तो कूदकर दे दी जान

love & suicide प्रेमिका को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा

Samastipur - हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने की घटनाएं बढ़ गई है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां प्रेमिका के नहीं आने पर युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर अपनी जान दे दी। 

पूरा मामला जिले के कल्याणपुर थाना के खरसंड की बताई जा रही  है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 12.30 बजे लोगों ने देखा कि एक युवक गांव के टॉवर पर चढ़कर ऊंची आवाज में गिरकर जान देने की बात कर रहा है। कानों-कानों खबर मिलते ही वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वह युवक अपनी प्रेमिका को वहां बुलाने की बात कर रहा था।

Diarch GO

लोगों ने उसे काफी समझाया-बुझाया कहा पंडित को बुलाकर उसी से शादी करा दूंगा। तुम उतर जाओ, लेकिन वह प्रेमिका को वहां बुलाने की जिद पर अड़ा था। लेकिन जब पांच घंटे गुजरने के बाद भी प्रेमिका नहीं पहुंची तो निराश होकर युवक ने टावर से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने कहा 

थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि खरसंड से शनिवार की शाम करीब 5 बजे युवक के टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी की सूचना मिली। तत्क्षण डायल 100 को भेजा गया। करीब 70 फीट टावर की ऊंचाई पर वह चढ़ा हुआ था। वह बार-बार अपनी प्रेमिका को बुला रहा था।

NSIT
Nsmch

नहीं आने पर वह जान देने की बात भी कह रहा था। उसकी इस करतूत को देखने आसपास काफी संख्या में लाेगों की भीड़ जुट गई। लोग उसे उतरने की नसीहत दे रहे थे। पुलिस के वहां पहुंचते ही उस युवक ने टावर से छलांग लगा दी।

पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान गांव के ही राज किशोर पासवान के 23 वर्षीय पुत्र अमर पासवान उर्फ अमरा के रूप में की। वह मजदूरी करता था। अवर निरीक्षक लल्लू प्रसाद मल्लाह ने पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।