LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सहरसा में शराब कारोबारियों के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कई शराब भट्ठियों पर बोला धावा, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News : सहरसा में शराब कारोबार को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाओं ने जमकर बवाल काटा. वहीँ कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया....पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा में शराब कारोबारियों के खिलाफ महिलाओं का
महिलाओं ने काटा बवाल - फोटो : DINKAR

SAHARSA : जिले के सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड नम्बर - 46 के नवटोलिया में शराब कारोबारियों के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों महिलाओं ने हांथों में लाठी डंडे से लैस होकर शराब कारोबारियों के अड्डे पर धाबा बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने सूचना देकर उत्पाद विभाग और सदर थाने के पुलिस को भी बुला लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर शराब के कारोबारियों के अड्डे पर छापेमारी करते हुए कई देशी शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया और मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने वाले कई सारे उपकरणों को जप्त कर लिया।

हालांकि छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद गांव की महिलाओं ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद गांव के कई इलाकों में देशी शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। आए दिन लोग शराब पीकर हंगामा करते रहते थे, जिससे गांव का वातावरण खराब हो रहा था। जिसके बाद महिलाओं ने इसकी सूचना पहले अपने वार्ड पार्षद को दिया और फिर खुद ही शराब कारोबारियों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। वहीं मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद ने कहा कि गांव की महिलाओं द्वारा शिकायत मिली थी गांव के कई इलाकों में देशी शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गई। पुलिस के आने के बाद महिलाओं ने शराब कारोबारियों के ठिकाने पर धाबा बोल दिया।

Diarch GO

वहीं मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने कहा कि गांव में देशी शराब बनाने और बेचने की सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान देशी शराब की भट्टीयों को ध्वस्त किया गया और अलग अलग जगहों से काफी मात्रा में शराब बनाने वाले उपकरणों को जप्त किया गया है।फिलहाल शराब कारोबारियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट