LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : सहरसा में उधारी के विवाद में महिला को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : सहरसा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सहरसा में उधारी के विवाद में महिला को मार
महिला को मारी गोली - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले के राय टोला वार्ड नंबर 12 की रहने वाली प्रमिला देवी (उम्र 44) को बीती रात उनके ही घर में कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उनके बेटे शुभम कुमार ने रात करीब 11:30 बजे उन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शुभम कुमार और उनकी मां प्रमिला देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गोलू कुमार नामक व्यक्ति से 50,000 रुपये उधार लिए थे। वह धीरे-धीरे वह पैसा लौटा भी रहे थे, लेकिन अचानक गोलू अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर आ धमका और गाली-गलौज करने लगा।

विवाद इतना बढ़ गया कि गोलू और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच बीच-बचाव करने आई प्रमिला देवी को गोली लग गई, जो उनके कंधे में जा धंसी। फिलहाल प्रमिला देवी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ आलोक कुमार ने घायल महिला और परिजनों से बातचीत की।

Diarch GO

 उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट