LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar News: दिल्ली में था पति इधर माँ ने 5 बच्चों के साथ खा ली जहर, इलाके में फैली सनसनी, दो बेटों की हालत नाजुक

Bihar News: सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने पांच बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहर
5 बच्चों के साथ माँ ने खाया जहर- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar News: बिहार की सहरसा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां एक महिला ने 5 बच्चों संग जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। दोनों बेटों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो जुड़वां बेटों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

माँ ने 5 बच्चों के साथ खाया जहर 

दरअसल, पूरी घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-5 की है। जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सोनी देवी (35) के रूप में हुई है, जिनका अपने सास-ससुर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार रात उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच जुटी हुई है। 

Diarch GO

दूध में मिलाया कीटनाशक

बताया जा रहा है कि महिला ने कीटनाशक दवा को दूध में मिलाकर खुद और अपने बच्चों को पिला दिया। जहर खाने के बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पड़ोसियों की मदद से देर रात सभी को पहले सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए श्री नारायणा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को आईसीयू में रखा गया है।

दो जुड़वां बेटों की हालत गंभीर

डॉक्टरों के अनुसार, मां सहित पांचों बच्चों ने कीटनाशक का सेवन किया है। महिला की तीन बेटियां (उम्र 14, 13 और 6 वर्ष) और दो जुड़वां बेटे (उम्र 5 वर्ष) हैं। इनमें दोनों बेटों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले को लेकर मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। महिला के होश में आने के बाद ही घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

पति दिल्ली में करता था मजदूरी 

महिला का पति रंजन पंडित दिल्ली में मजदूरी करता है और घटना की सूचना उसे दे दी गई है। उसके आने का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजन इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।