LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News:जान गई, लेकिन साँप को लेकर पहुँचे अस्पताल, भेलवा में सर्पदंश से महिला की मौत, डिब्बे में बंद कोबरा को देखने के लिए लगी भीड़

Bihar News:डिब्बे में बंद सांप और अचेत महिला को लेकर परिजन हड़बड़ी में सदर अस्पताल पहुँचे। अस्पताल परिसर में डिब्बे में बंद कोबरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

snakebite
डिब्बे में बंद कोबरा को देखने के लिए लगी भीड़- फोटो : reporter

Saharsa: भेलवा गाँव की एक शांत सुबह, देखते ही देखते एक विषैली त्रासदी में तब्दील हो गई। झाड़ू लगाते समय पैर के स्पर्श से छेड़े गए एक सांप ने घर की गृहलक्ष्मी की साँसे छीन लीं। 35 वर्षीय पूनम देवी की इस आकस्मिक मृत्यु ने पूरे गाँव को स्तब्ध कर दिया, वहीं परिजनों की एक विचित्र पहल ने घटना को चर्चा का विषय बना दिया।

मंगलवार को भेलवा वार्ड नंबर-3 निवासी पूनम देवी अपने आंगन की साफ-सफाई में लगी थीं। परिजनों के अनुसार, जैसे ही उनका पैर आंगन के एक बिल पर पड़ा, वहाँ छिपे कोबरा ने उन्हें डंस लिया। प्रारंभ में पूनम देवी ने इसे मामूली चींटी के काटने की भूल समझकर अनदेखा किया और कार्य करती रहीं। परंतु कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत होकर गिर पड़ीं।

Diarch GO

परिजनों को जब सर्पदंश की आशंका हुई, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बिल की खुदाई की और वहाँ से कोबरा को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। सांप को जीवित पकड़ अस्पताल ले जाना एक ओर जहाँ ग्रामीण उत्सुकता का विषय बना, वहीं दूसरी ओर पूनम देवी की स्थिति ने गंभीर रूप ले लिया।

डिब्बे में बंद सांप और अचेत महिला को लेकर परिजन हड़बड़ी में सदर अस्पताल पहुँचे। किंतु वहाँ चिकित्सकों ने पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में ज़हर तेजी से फैल चुका था और इलाज में हुई थोड़ी भी देरी जानलेवा साबित हुई।

NSIT
Nsmch

अस्पताल परिसर में डिब्बे में बंद कोबरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग जहाँ इसे अंधविश्वास मानते दिखे, वहीं कई ग्रामीणों के अनुसार, वे साँप को डॉक्टर को दिखाने लाए थे ताकि इलाज में मदद मिल सके।

इस पूरे घटनाक्रम पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से सर्पदंश का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर