LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कोशी प्रक्षेत्र में नशे के खिलाफ जंग: डीआईजी ने शुरू किया 'नशा मुक्त कोशी अभियान'

कोशी में नशे के खिलाफ महासंग्राम: डीआईजी की नई पहल, 'नशा मुक्त कोशी अभियान' का हुआ आगाज

War against drug abuse in Koshi region DIG launches Drug Fre
डीआईजी की नई पहल, 'नशा मुक्त कोशी अभियान' का हुआ आगाज- फोटो : news 4 nation

कोशी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने क्षेत्र में फैल रहे सूखा नशा, जैसे कफ सिरप, स्मैक और गांजा की तस्करी व भंडारण को रोकने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत डीआईजी कार्यालय में 'नशा मुक्त कोशी अभियान' का एक स्पेशल हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया गया है। इस केंद्र के लिए मोबाइल नंबर 9060384865 जारी किया गया है, जिस पर सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के लोग मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

विशेष टीम करेगी त्वरित कार्रवाई

इस हेल्पलाइन सेंटर की कमान बिजेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है, जिनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मी भी टीम में शामिल हैं। हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही सेंटर के अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या इस अवैध कारोबार में किसी स्थानीय थाना पुलिसकर्मी की संलिप्तता तो नहीं है। गंभीर मामलों में डीआईजी स्तर से गठित एक विशेष टीम को सीधे मौके पर छापेमारी के लिए भेजा जाएगा ताकि अपराधियों पर त्वरित अंकुश लगाया जा सके।

डीआईजी का सख्त संदेश

डीआईजी कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सूखा नशा फैलने की लगातार मिल रही शिकायतों के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है। हेल्पलाइन सेंटर का सीधा नियंत्रण डीआईजी कार्यालय से होगा, जिससे निगरानी मजबूत रहेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कोशी रेंज के तीनों जिलों में कफ सिरप, स्मैक और गांजा सहित शराब के अवैध व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना और युवाओं को नशे की गर्त से बचाना है।