LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar politics - मुकेश सहनी ने किया निःशुल्क नाव सेवा का शुभारंभ, कहा – यहां लोग चांद पर घर बनाने की बात कर रहे, लेकिन गरीबों के पास सिर पर छत नहीं

Bihar politics - मुकेश सहनी ने मुफ्त नाव सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हां के लोगों की सुविधा उपलब्ध कराने और उनके संघर्ष में साथ देने के लिए मुंबई से छोड़कर बिहार आ गया।

Bihar politics - मुकेश सहनी ने किया निःशुल्क नाव सेवा का शुभ
सहरसा पहुंचे मुकेश सहनी- फोटो : देबांशु प्रभात

Saharsa - विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सहरसा के इटू घाट से बाबा विशेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण, डरहार चौक, प्रखंड नौहट्टा पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और दुख-दर्द को समझा। इस दौरान उन्होंने निःशुल्क नाव सेवा का भी शुभारंभ किया।  

उन्होंने इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई छोड़कर जब लौटकर आया तो देखा कि लोग आज चाँद पर घर बनाने की सोच रहे हैं लेकिन यहां के लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है। यहां के लोगों की सुविधा उपलब्ध कराने और उनके संघर्ष में साथ देने के लिए मुंबई से छोड़कर बिहार आ गया।  

Diarch GO

उन्होंने कहा कि मैं भी गरीब के घर में जन्म लिया और मुझे पता है कि गरीबी क्या है। यही कारण है कि मैं यहां लड़ाई लड़ने आया हूँ। देश जब आज़ाद हुआ तब बाबा साहेब ने संविधान दिया जिसमें यह बताया गया कि वोट के दम पर अब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनेगा। एक वोट की ताकत दी। जिस समाज ने इस वोट की ताकत को समझा वह आज आगे बढ़ गया। उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने का आह्वान किया।  

NSIT
Nsmch

उन्होंने एनडीए को बहुरूपिया बताते हुए कहा कि वह वोट लेकर सत्ता में पहुंचने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे वोट चोरी भी करने में लगे हैं। उन्होंने वोट को सही से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे का भविष्य अच्छा करना है तो बच्चों को पढ़ाइए और अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ें।  

उन्होंने कहा कि अगर सही वोट का इस्तेमाल किया तब अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 20 साल से मुख्यमंत्री हैं लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि आज भी लोग बाढ़ के दौरान एक-दूसरे गांव में नहीं जा पा रहे हैं। यह उनकी जवाबदेही थी।  

उन्होंने कहा कि हम लोग लालू यादव की विचारधारा को लेकर चल रहे हैं। हम लोगों की विचारधारा है कि आगे गरीबों के लिए काम करना है। आने वाले समय में यह कर के दिखाएंगे।