LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

रेलवे समपार को बंद करने का फैसले का विरोध जता रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी जेसीबी मशीन, मचा हड़कंप

रेलवे समपार को बंद करने का फैसले का विरोध जता रहे आक्रोशित ग

SAHARSA - खबर सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के पुर्णिया रेलखंड के बैजनाथपुर और मिठाई रेलवे स्टेशन के बीच खजुरी पंचायत के परिहारपुर गांव के सामने समपार फाटक संख्या 97 सी से हैं। जहां आज रेलवे विभाग के कर्मीयों एंव प्रशासन ने ढ़ाला बंद करने पहुंचे थे जहां ग्रामीणों ने विरोध किया उस समय ग्रामीण और रेलवे अधिकारियों में बहस भी हो गई थी। 

इसी दौरान अंडरपास पुल बनने के बाद ढ़ाला को काटकर बंद करने आई जेसीबी मशीन में अचानक आग लग गई। कौन लगाया आग अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अचानक करीब 4 बजे शाम में रखें जलावन एवं जेसीबी मशीन में आग लग गयी। धू-धू कर पूरी तरह जेसीबी मशीन जल गई साथ हीं रेलवे ट्रैक के किनारे रखे लगभग 2 सौ मीटर ग्रामीणों का लगभग 1 टन से अधिक जलावन भी जलकर पूरी तरह राख हो गया . 

सूचना पर पहुंची दमकल टीम भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दोपहर में रेलवे अधिकारियों के साथ सौरबाजार प्रभारी अंचलाधिकारी धीरज कुमार भी ढ़ाला बंद करवाने में पहुंचे थे। जहां जीसीबी मशीन में आग लगने का कारण अभी कोई अधिकारी एवं स्थानीय लोगों द्वारा पुष्टि नहीं किया गया है। प्रभारी अंचलाधिकारी  धीरज कुमार ने कल तक घटना का उद्भेदन करने की बात कहीं हैं। जिस समय आग लगी थी उस समय अंचलाधिकारी जिला की कोई आवश्यक बैठक में शामिल हुए थे। जिस कारण पुष्टि नहीं हो पाई। 

 बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमर ज्योति कुमार ने बताया है। आग लगने की घटना काफी चिंता का विषय है। प्रशासन की पुख्ता नजर है। जो दोषी होंगे। कार्रवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर:- दिवाकर कुमार दिनकर।