LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : पूजा पाठ की आड़ में ‘कथित बाबा’ ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार में पूजा पाठ की आड़ में कथित बाबा ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. हालाँकि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : पूजा पाठ की आड़ में ‘कथित बाबा’ ने युवती से किया
कथित बाबा गिरफ्तार - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले में पूजा और साधना की आड़ में शोषण की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। महिषी थाना क्षेत्र के एक कथित ‘बाबा’ को महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता रहा। मामला सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के अरापट्टी गांव का है।

यहां का रहने वाला गोविंद झा पूजा करने के बहाने पीड़िता के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का शोषण करता रहा।

Diarch GO

ब्लैकमेलिंग और तनाव से परेशान होकर पीड़िता ने 20 सितंबर को आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसकी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल और काउंसलिंग कराई। 21 सितंबर को आरोपी को सहरसा रेलवे स्टेशन से सहरसा महिला थानाध्यक्ष सूजाता रानी ने गिरफ्तार कर लिया गया।

साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बहुत बड़ा खुलासा किया है। कहा की मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी को जेल भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है। आस्था और साधना की आड़ में छिपा यह चेहरा अब सलाखों के पीछे है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक भोले-भाले लोग ऐसे ढोंगियों का शिकार बनते रहेंगे?

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट