LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Road Accident : सहरसा में घर में घुसी अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के किया हवाले

Bihar Road Accident : बिहार के सहरसा में एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे घर में घुस गया. इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर जान चली गयी. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : सहरसा में घर में घुसी अनियंत्रित ट्रक
घर में घुसी अनियंत्रित ट्रक - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले में बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग स्थित मेन रोड जनार्दन सूतिहार के घर के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक बुजुर्ग महिला को रौंदते हुए नवल शर्मा के घर में घुस गया हैं। इस हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही जख्मी युवक अस्पताल में भर्ती हैं। वह इलाजरत हैं जहां जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हालांकि लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर बैजनाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। 

हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बैजनाथपुर वार्ड नंबर 22 निवासी मदन शर्मा अधिवक्ता के करीब 65 वर्षीय माता उर्मिला देवी के रुप में हुई हैं। वही जख्मी युवक बैजनाथपुर वार्ड नंबर 22 निवासी 40 वर्षीय मंगल चौधरी बताया गया हैं। आपको बता दें कि महिला के मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हैं। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपने घर से पड़ोस के यहां दूध लाने जा रही थी। उसी दौरान सौर बाजार की तरफ से बैजनाथपुर चौक की तरफ जा रही बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बुजुर्ग महिला को कुचलते हुए नवल शर्मा के घर में घुस गया। वहीं इस दुघर्टना को लेकर महिषी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ गौतम कृष्ण ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त किया है। सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट