LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : दो युवतियों के साथ मकई के खेत में बदमाशों ने किया गैंगरेप, एक की धारदार हथियार से की हत्या, दूसरे को गंभीर रूप से किया जख्मी

Bihar Crime News : सहरसा में दो युवतियों के साथ मकई के खेत में बदमाशों ने गैंगरेप किया. वहीँ एक युवती की हत्या कर दी. जबकि एक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : दो युवतियों के साथ मकई के खेत में बदमाशों
युवतियों के साथ गैंग रेप - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : जिले के जलई थाना क्षेत्र के बोहरबा में एक युवती का शव ओर एक युवती जख्मी हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। आज सुबह जब लोग शोच करने के लिए बोहरवा की तरफ गए तो मकई खेत में दो युवती को जख्मी हालत में देख हल्ला करने लगे। जिसके बाद घटनास्थल पर आनन-फानन में पुलिस बल के साथ जलई थानाध्यक्ष ममता कुमारी पहुंची। देखा की मकई के खेत में एक युवती की धारदार हथियार से हत्या की गयी है। वहीँ एक युवती जख्मी हैं। 

वहीं घटनास्थल पर सदर डीएसपी आलोक कुमार ने जॉंच कर कहा कि घटना प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। जख्मी एक युवती ने एक अभियुक्त का नाम बताया है। जिसने घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा की मामले की जॉंच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीँ पीड़िता के मामा का आरोप है की मेरी भांजी को दुष्कर्म कर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किया गया है। पुलिस ने गांव के ही एक शादीशुदा ओर बाल-बच्चेदार एक युवक को हिरासत में लिया है। मृतिका की पहचान गांव के ही सुनीता कुमारी उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। जिस पर चाकू या किसी तेज धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। 

वहीं जख्मी युवती की पहचान रौशनी कुमारी के रूप में हुई है। जिसके सिर पर गंभीर चौट लगीं हैं। उसे पुलिस ने ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका उपचार जारी है।  घटना को गंभीरता से देखते हुए तीन थाने की पुलिस जॉंच कर रहीं हैं। जलई थाना, महिषी थाना, नवहट्टा थाना और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई हैं। पूरी घटना की जानकारी लेने के लिए जब News4Nation के टीम ने बात की तो कहीं जलई थानाध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया की घटना सुबह में हुई थीं। जॉंच कर कार्रवाई की जा रही है। तबतक एक अभ्यियुक्त को गिरफ्तार कर वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूछताछ जारी है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट