LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Road Accident: शादी समारोह जा रहे दो दोस्तों को हाइवा ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत!

Bihar Road Accident:सहरसा रात के अँधेरे में हुए एक भयानक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। ...

Bihar Road Accident
शादी समारोह जा रहे दो दोस्तों को हाइवा ने कुचला- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: सहरसा रात के अँधेरे में हुए एक भयानक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग पर, प्रखंड मुख्यालय गेट के पास, बीती रात लगभग 12 बजे एक तेज़ रफ़्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मधेपुरा जिला के घैलाढ ओपी क्षेत्र के रामनगर गाँव, वार्ड नंबर 13 निवासी अनिल शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और महा कुमार के 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

Diarch GO

ये दोनों जिगरी दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गाँव रामनगर से सौरबाजार थाना क्षेत्र के फोरसहा गाँव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप जैसे ही वे पहुँचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों को सँभलने का मौका भी नहीं मिला।

बारात में साथ जा रहे कुछ लोगों ने हादसे के बाद तुरंत दोनों घायल युवकों को उठाया और आनन-फानन में इलाज के लिए बैजनाथपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

मृतकों के परिजनों ने बताया कि घटना स्थल से हाइवा ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसे सौरबाजार थाना ले जाया गया है। इस दुखद ख़बर के बाद दोनों मृतक युवकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर रात के समय सड़कों पर भारी वाहनों की रफ़्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर