LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Accident News : सहरसा में सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Accident News : सहरसा में भीषण सडक हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : सहरसा में सड़क हादसे में दो सगे भाईयों
सगे भाईयों की मौत - फोटो : diwakar

SAHARSA : सहरसा-सुपौल एनएच-22 पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना सुबह करीब 12 बजे की है, जब सत्तरकटैया निवासी मोहम्मद अब्दुल और मोहम्मद इंतकाम मोटरसाइकिल से बरियाही बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में मुरली बसंतपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे को अंजाम देने वाला वाहन एक ट्रैक्टर था, जो टक्कर के बाद बारिश और सुनसान सड़क का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

Diarch GO

सूचना मिलते ही बनगांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मृतकों के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की और थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

हरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट