LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बिहार पुलिस के जवान ने की खुदकुशी, इस कारण ट्रेनी ASI ने मौत को लगाया गले, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News: बिहार पुलिस के जवान ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि ट्रेनी एएसआई फिलहाल सुपौल के भीमनगर में प्रशिक्षण ले रहे थे। वहीं एएसआई ने खुदकुशी कर ली है।

संदिग्ध मौत
ASI की संदिग्ध मौत - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के सहरसा जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ट्रेनी एएसआई की संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेनी एएसआई घरेलू विवाद से परेशान था इससे तंग आकर एएसआई ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक एएसआई की पहचान अशोक भगत के रुप में हुई है। मृतक मूल रूप से वैशाली जिले में पदस्थापित हैं। अशोक भगत सहरसा सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 5 के रहने वाले थे और इन दिनों सुपौल के भीमनगर में एएसआई प्रशिक्षण ले रहे थे।

पत्नी और भाई से विवाद के बाद घर से निकले थे

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर पत्नी और भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद अशोक भगत घर से बाइक और बैग लेकर निकल गए। कुछ ही देर बाद परिवार को सूचना मिली कि वे सुखासन मंदिर के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  हालांकि, मामले में नया मोड़ तब आया जब ससुराल पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए मृतक के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए।

Diarch GO

ससुराल पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद जब मृतक के ससुराल वाले मधेपुरा के गम्हरिया से पहुंचे तो उन्होंने इसे हत्या बताते हुए मृतक के परिजनों पर आरोप लगाए। इस पर दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और पुअनि खुशबू कुमारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित कर जांच शुरू की।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

NSIT
Nsmch